Punjab Congress was expected to emerge as the principal challenger to the AAP ahead of 2027. Instead, the spotlight remains firmly on its internal rebellion. With senior leaders openly uniting against Raja Warring and some reportedly declaring they would accept anyone as PPCC Chief except him, one uncomfortable question refuses to fade: Has Raja Warring become the biggest obstacle to the Congress's revival in Punjab ? If a party president cannot command the confidence of his own senior colleagues, how can he hope to inspire workers and voters across the state ?
2027 के चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के सबसे मजबूत चुनौतीकर्ता के रूप में देखा जा रहा था। लेकिन सरकार को घेरने के बजाय पार्टी आज अपनी ही अंदरूनी बगावत की सुर्खियों में है। वरिष्ठ नेताओं का खुलकर राजा वड़िंग के खिलाफ एकजुट होना और कुछ नेताओं का यह कहना कि उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में वड़िंग को छोड़कर कोई भी स्वीकार है, एक बड़ा सवाल खड़ा करता है: क्या राजा वड़िंग पंजाब में कांग्रेस की वापसी के रास्ते की सबसे बड़ी बाधा बन गए हैं ? अगर कोई प्रदेश अध्यक्ष अपने ही वरिष्ठ नेताओं का भरोसा नहीं जीत पा रहा, तो वह कार्यकर्ताओं और पंजाब की जनता का भरोसा कैसे जीत पाएगा ?